फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में मोदी और केजरीवाल के बीच लड़ेंगे पेंच

Sat, 04 Jan 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों दो ऐसे नाम हैं जो सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि 14 जनवरी को मनाए जाने वाले त्यौहार मकर संक्रांति पर अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी पेच लड़ाते नजर आएंगे।

जी हां यह बात जितनी सच है उतनी ही दिलचस्प भी। दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पतंग बनाने वाले कारीगरों ने पतंगों पर केजरीवाल और नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बना दी हैं।

हालांकि इन पतंगों में अन्ना हजारे और सरदार वल्लभ भाई पटेल भी शामिल हैं। लेकिन लोगों की दिलचस्पी और ज्यादा खरीददारी मोदी और केजरीवाल के प्रति है।

मोदी पर मनमोहन के हमले से क्यों खुश है भाजपा?

पतंगों की इस बाजी में जहां मोदी और केजरीवाल टॉप पर हैं वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इंदौर में पतंगों का बेहद बड़ा बाजार है। यहां से इंदौर के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र में भी पतंगे भेजी जाती हैं।

हर साल यहां मकर संक्रांति के समय पतंगों के बाजार में धूम रहती है और तकरीबन 70 हजार कारीगर इस त्यौहार में हिस्सा लेते हैं।

ये होंगे आम आदमी पार्टी के 10 लोकसभा उम्मीदवार!

यहां केजरीवाल और नरेंद्र मोदी की एक छोटी साइज की पतंग 5 रुपए और बड़ी पतंग 50-50 रुपए में बेची जा रही है।

स्थानीय कलाकारों का कहना है कि वे इस बात से हैरान हैं कि बच्चों के बीच भी केजरीवाल और मोदी की पतंगों की दिलचस्पी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें