फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : जनपद पंचायत में भैंस बांध बजाई 'भ्रष्टाचार की बीन', अध्यक्ष और सदस्य बोले- सहायक यंत्री की हो जांच

Mon, 02 Dec 2024 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले के जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन हुआ, जहां अध्यक्ष गीता पटेल ने काली भैंस बांधकर और बीन बजाकर सहायक यंत्री एसके खुर्द के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुर्द पंचायत में धांधली कर रहे हैं और अधिकारी उनका पक्ष ले रहे हैं।
विज्ञापन
कटनी में भैंस को बांधकर विरोध जताया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता पटेल और अन्य सदस्यों ने पंचायत भवन के गेट में काली भैंस बांधकर बीन बजाए। यह प्रदर्शन सहायक यंत्री एसके खुर्द के खिलाफ था, जिन पर पंचायत के कामों में धांधली करने और भ्रष्टाचार के आरोप थे।
विज्ञापन


घटना के अनुसार, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता पटेल ने पहले इस मामले की शिकायत सीईओ प्रदीप सिंह से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने यह प्रदर्शन किया। गीता पटेल ने कहा कि "काली कमाई करने वाले अधिकारी के लिए काली भैंस बांधी है और बीन बजाकर उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया है।" उनका आरोप था कि एसके खुर्द द्वारा पंचायत के कामों में धांधली की जा रही थी, और शिकायत करने पर अधिकारी भी उनके पक्ष में खड़े रहते थे, जिससे सरपंच और सचिवों को काफी परेशानी हो रही थी।

वहीं, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत प्राप्त की है और मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत को मुख्यालय भेजा जाएगा और वहां से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय स्तर पर एक नई पहल को जन्म दिया है, जहां पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें