फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: विजयवर्गीय का बड़ा हमला; बोले- ममता करवाती हैं कार्यकर्ताओं की हत्याएं, दिल्ली पहुंचकर एक हो जाते हैं सब

Tue, 22 Aug 2023 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

वर्ष 2023 चुनावी साल है, कुछ माह के भीतर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी चुनावी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर भाजपा व सीपीएम कार्यकर्ताओं की हत्याएं करवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे विजयवर्गीय सेमरिया विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में विजयवर्गीय ने कांग्रेस सहित अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बंगाल नगर पालिका के चुनाव में 70 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे, लेकिन मोदी जी को हटाने के लिए कांग्रेस और सीपीएम के कार्यकर्ता दिल्ली में आकर हाथ मिलाते हैं और साथ हो जाते हैं।
कार्यक्रम में रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी सहित हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजयवर्गीय ने एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों द्वारा तैयार की गई इंडिया गठबंधन को लेकर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

160 सीटें जीत कर फिर सरकार बनाएंगे
मीडिया के सवालों के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि हमारा पोलिंग बूथ सशक्त है। 65 हजार पोलिंग बूथों पर हमारे कार्यकर्ता तैनात हैं। लोगों के बीच जा जाकर सरकार की योजनाएं और उनसे लाभान्वित होने वाले लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों में चुनाव जीतकर एक बार फिर से मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें