Jabalpur Accident News: जबलपुर की रमनपुर घाटी में भीषण सड़क हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर की रमनपुर घाटी में सरिया से लदे ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीछे से दूसरे ट्रक के टकराने से यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरा मामला थाना बरगी के रमनपुर घाट की हमला है। बताया जा रहा है कि रमनपुर घाटी में आए दिन हादसे के मामले सामने आते रहते हैं।