फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पिता को लेकर गया था तेंदूपत्ता संग्रह करने, तभी से लापता

Sat, 27 Jul 2024 05:52 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता को तेंदूपत्ता संग्रह के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया गया था, तभी से वह लापता है। बेटे ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पिता को बंधक बनाकर रखा गया है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सक्सेना तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता रमेश घगटे की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि उसके पिता को अनावेदक दिनेश एडी तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता तोड़ने के कार्य के लिए ले गये थे। तभी से उनके पिता के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसने अनावेदक दिनेश से संपर्क किया था। उसके द्वारा भी पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। उसने पिता के लापता होने के संबंध में पुलिस अधिकारियों को भी लिखित शिकायत की थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उक्त याचिका दायर की गई है।

याचिका में गृह विभाग, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट तथा दिनेश एडी को अनावेदक बनाया गया था। याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी करते हुए स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किये हैं। याचिका पर अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित की गयी है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता जगदीश प्रसाद ने पैरवी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें