फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में भीषण गर्मी का कहर: पारा 42 डिग्री पार, कक्षा 5वीं तक छुट्टियां घोषित; कलेक्टर का बड़ा फैसला

Thu, 23 Apr 2026 11:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में तापमान 42 डिग्री पार होने पर कलेक्टर ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया। भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
आदेश की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान के कारण यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कलेक्टर ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया था।

अब तापमान 42 डिग्री से अधिक होने और आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। भीषण गर्मी के कारण दिन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें