फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: क्रेन टूटने से एक श्रमिक की मौत, दूसरा घायल; खजरी-खिरिया बायपास पर पुल निर्माण के दौरान हादसा

Fri, 06 Dec 2024 10:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

खजरी खिरिया बाईपास में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। यदि कंपनी की लापरवाही पाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजरी खिरिया बायपास में फ्लाईओवर और पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। फ्लाईओवर निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रही क्रेन अचानक टूट गई, जिसके कारण एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह कार्य नरेन्द्र कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा था, जिसकी निगरानी लेबर ठेकेदार प्रदीप पाल और कॉन्ट्रैक्टर नरेंद्र मिश्रा कर रहे थे।

हादसे के बाद मृतक मजदूर की पहचान राहुल पाल (22 वर्ष), निवासी उत्तर दिनापूर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर हिरेंद्र सिंह पाल (26 वर्ष), भी उत्तर दिनापूर, पश्चिम बंगाल का निवासी है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, और अन्य मजदूर डर के माहौल में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गोसलपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मार्सकोले ने अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और घायल मजदूर का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि यदि इस घटना में संबंधित कंपनी की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें