फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: कांग्रेस पर हमलावर हुए सिंधिया, कहा- कांग्रेस खुद के गिरेबान में झांके, दोष ईवीएम पर मढ़ना पुरानी आदत

Sun, 10 Jul 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कटनी में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने के लिए जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर के लिए जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर रुके।  यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को खुद के गिरेबान में झांकने की सलाह दे डाली। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस जब भी हार सामने देखती है तो ईवीएम से छेड़छाड़ का बहाना बनाने लगती है। ये सब बहाने पुराने हो चुके हैं। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आज उसकी हालत ऐसी क्यों है।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही। कटनी में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने के लिए जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर के लिए डुमना एयरपोर्ट पर रुके। 

मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आज उसकी हालत ऐसी क्यों है। साख खुद की खराब हुई है और वह दोष ईवीएम पर मढ़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड मतों से जीत होगी। अभी प्रदेश में जो डबल इंजिन की सरकार है, वह इस चुनाव के बाद ट्रिपल इंजिन की हो जाएगी। सिंधिया ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से वजह से हुई दर्जनों तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर दुख भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें