फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बाइक फिसलने से मौसेरे भाइयों की मौत, रामपायली थाना की घटना

Sat, 29 Oct 2022 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बालाघाट के रामपायली थानांतर्गत बाइक फिसलने के कारण उसमें सवार मौसरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट के रामपायली थानांतर्गत बाइक फिसलने के कारण उसमें सवार मौसरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया के अनुसार विशाल पिता शमनलाल लिल्हारे 19 वर्ष ग्राम ऐरवाघाट निवासी और रवि पिता राजकुमार नगपुरे 20 वर्ष ग्राम नेवरगांव धड़ी आपस में मौसेरे भाई थे। दोनों ऐरवाघाट से शुक्रवार दोपहर को सावरगांव में आयोजित मड़ई कार्यक्रम में शामिल होने मोटरसाइकिल से आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहे थे।

टेकाड़ीघाट से बोनकट्टा मार्ग पर ग्राम टेकाड़ी के पहले ही गोलाई में सड़क से बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर घुस गई। गिरने के कारण दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई थी और उनकी घटनास्थल में मौत हो गई। दोनों नवयुवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। दोनों के शव मर्चुरी में रखवा दिए थे। मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें