फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: आपसी रंजिश के कारण रॉड-लाठी से हमला कर अधेड़ की हत्या, आरोपी दंपती पुलिस गिरफ्त में

Thu, 15 Aug 2024 05:26 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की जान चली गई। दंपती ने उस पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
रंजिश में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के मझौली थानान्तर्गत ग्राम मडोद में आपसी रंजिश के कारण दंपती से लाठी व रॉड से हमला कर 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की घटना में घायल पति को भी चोटें आई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


एसडीओपी पारूल शर्मा के अनुसार मूलत नोहटा जिला दमोह निवासी कंछेदी गौड़ (45) गत 15 सालों से ससुराल ग्राम मडोद में रह रहा था। आपसी रंजिश के कारण मंगलवार देर रात उसका श्याम लाल चौधरी (55) से विवाद हो गया। विवाद के कारण दोनों ने एक दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान कंछेदी की पत्नी मीरा बाई भी लोहे की रॉड लेकर आई और अधेड़ पर हमला करने लगी। इसके कारण श्याम लाल चौधरी की घटनास्थल में मौत हो गई। मारपीट के कारण कंछेदी को भी चोटें आई हैं।

मृतक के पुत्र पर आरोपी कंछेदी तथा उसके रिश्तेदारों ने साल 2017 में हमला किया था। इसके कारण दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घायल कंछेदी की रिपोर्ट पर भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घायल आरोपी कंछेदी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें