फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: आशा कार्यकर्ता से मांग रहा था प्रतिमाह 3300 की रिश्वत, लोकायुक्त ने बाबू पर कसा शिकंजा

Thu, 20 Feb 2025 10:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मोतीलाल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाबू रवि बोहत को आशा कार्यकर्ता से 3300 रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। वह विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
जबलपुर में लोकायुक्त ने रिश्वत के मामले में बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बाबू रवि बोहत को लोकायुक्त ने 3300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह राशि उसने आशा कार्यकर्ता से मासिक भुगतान पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं की धनराशि जारी करने के एवज में मांगी थी। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रिश्वत की मांग और शिकायत
डीएसपी सुलेखा परमार के अनुसार, शिकायतकर्ता सुशील गुप्ता, जो कि रजा चौक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि रवि बोहत ने उनसे प्रतिमाह भुगतान पत्र के लिए 100 रुपये और टीटी ऑपरेशन के बाद मिलने वाली 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि में से 50 प्रतिशत की मांग की थी। इसके अलावा नवजात शिशु देखरेख समिति की राशि से 100 रुपये और महिला आरोग्य समिति द्वारा दी जाने वाली 5000 रुपये में से 2000 रुपये की रिश्वत भी मांगी गई थी।

लोकायुक्त की कार्रवाई
शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी सुलेखा परमार के नेतृत्व में जाल बिछाया। जैसे ही आशा कार्यकर्ता ने पहली किस्त के रूप में 3300 रुपये आरोपी को दिए, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामला दर्ज
लोकायुक्त ने आरोपी बाबू रवि बोहत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें