फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड पर हमला, आरा मशीन जब्त करने गई थी टीम

Sat, 14 Sep 2024 10:10 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

लकड़ी की अवैध कटाई के मामले में आरा मशीन जब्त करने पहुंची वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड पर संचालक ने हमला कर दिया। वन विभाग ने इस संबंध में लिखित आवेदन मझौली थाने में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में लकड़ी की अवैध कटाई के मामले में आरा मशीन जब्त करने पहुंची वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड पर संचालक ने हमला कर दिया। वन विभाग ने इस संबंध में लिखित आवेदन मझौली थाने में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने आरोपी आरा मशीन संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसडीओपी पारूल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने गत रात मझौली के वार्ड क्रमांक-18 में संचालित आरा मशीन में दबिश दी थी। दबिश के दौरान वन विभाग  फ्लाइंग स्क्वॉड को अवैध लकडियां मिली थी, जिसे जब्त कर लिया था। शनिवार को फ्लाइंग स्क्वॉड  की टीम पुनः आरा मशीन जब्त करने पहुंची थी।

इस दौरान आरा मशीन संचालक गिरीश विश्वकर्मा फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम से विवाद करने लगा। आरा मशीन के संचालक के  फ्लाइंग स्क्वॉड के कार्य में बाधा उत्पन्न करने हुए उनके साथ धक्का-मुक्की प्रारंभ कर दी। घटना के संबंध में वन विभाग के द्वारा मझौली थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी आरा मशीन संचालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा डालने तथा मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर दिया है।
विज्ञापन


आरा मशीन संचालक के दौरान लंबे समय से अवैध लकड़ी की कटाई का कार्य किया जा रहा था, जिसकी शिकायत डीएफओ रिषी मिश्रा को प्राप्त हुई थी। डीएफओ ने कार्यवाही के लिए जबलपुर से  फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को भेजा था। फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने आरा मशीन से तीन लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी बरामद की थी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें