रीवा सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर सोमवार को कुछ कैदियों ने ही हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार शाकिर पर दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से हमला हुआ। इस दौरान शाकिर घायल हो गया है और उसका प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है। शाकिर पर यह जानलेवा हमला रोशन सिंह और खालिद ने किया है। दोनों इंदौर के कुख्यात बदमाश हैं और रीवा जेल में बंद हैं। रीवा थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने इस हमले की पुष्टि की है।