फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मित्र अभियान: जब सैंकड़ों लोग सड़क पर करने लगे योग

Tue, 25 Apr 2023 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

योग मित्र अभियान के तहत वार्ड 24 में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा किया गया योगाभ्यास 
 
विज्ञापन
योग मित्र अभियान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में योग मित्र अभियान के तहत सभी वार्डों में योग शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार व शनिवार के दिन यह आयोजन किए जा रहे हैं। आज उसी क्रम में वार्ड 24 में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी वार्ड 24 के योग शिविर में पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रिय रहवासी अलसुबह से योग के लिए मौजूद थे। क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य जीतू यादव द्वारा बगीचे के स्थान पर रो के एक साइड में कुलकर्णी नगर से परदेशीपुरा की ओर जाने वाले मुख्य सड़क के एक भाग पर कारपेट बिछाकर योगाभ्यास कराया गया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने आम लोगों को योग के फायदे बताए और यह भी बताया कि जीवन में किस तरह से योग को शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें