शहर में योग मित्र अभियान के तहत सभी वार्डों में योग शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार व शनिवार के दिन यह आयोजन किए जा रहे हैं। आज उसी क्रम में वार्ड 24 में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी वार्ड 24 के योग शिविर में पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रिय रहवासी अलसुबह से योग के लिए मौजूद थे। क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य जीतू यादव द्वारा बगीचे के स्थान पर रो के एक साइड में कुलकर्णी नगर से परदेशीपुरा की ओर जाने वाले मुख्य सड़क के एक भाग पर कारपेट बिछाकर योगाभ्यास कराया गया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने आम लोगों को योग के फायदे बताए और यह भी बताया कि जीवन में किस तरह से योग को शामिल कर सकते हैं।