फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल देवउठनी एकादशी: अब पांच महीने बजेगी शहनाई, विवाह के 27 मुर्हूत, गार्डन और धर्मशालाएं बुक

Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही इंदौर में एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगेंगी। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अगले पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त हैं। 
विज्ञापन
रविवार को छोटी दीपावली - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चातुर्मास समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर देव जागेंगे और अगले पांच माह तक शादियों का मौसम रहेगा। इन पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त हैं। इंदौर में दो माह पहले से ही शादियों के लिए गार्डन और धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। एक हजार से ज्यादा विवाह इंदौर में होने का अनुमान है। वहीं, इस वैवाहिक मौसम में 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


देवउठनी एकादशी को छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस मौके पर शुक्रवार को घरों में तुलसी विवाह का उत्सव होगा। गुरुवार को शहर में कई स्थानों पर गन्ने और पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। शहरवासी शुक्रवार को तुलसी पूजन के बाद पटाखे छोड़ेंगे। शहर में एक बार फिर दीपावली जैसा नजारा दिखाई देगा। शहर के कई मंदिरों में भी तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। शाम को विशेष आरती और अनुष्ठान किए जाएंगे।
इस देव प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे। चातुर्मास समाप्त होने के बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार इंदौर में सबसे ज्यादा शादियां फरवरी में होंगी। फरवरी में शुभ विवाह के नौ मुहूर्त हैं, जबकि जनवरी और मार्च में विवाह के पांच-पांच मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
इंदौर में इस वैवाहिक सीजन में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी का कहना है कि इंदौर में विवाह समारोहों पर कई परिवारों का बजट करोड़ों रुपये में होता है। इंदौर के अलावा मांडू और महेश्वर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। इंदौर के तीन-चार परिवारों ने उदयपुर में भी पैलेस बुक किए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें