फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: हाॅर्न बजाकर मांगी साइड तो कर दी चाकू मारकर हत्या

Mon, 02 Jan 2023 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवक की हत्या सिर्फ हार्न बजाकर साइड मांगने की बात पर कर दी गई। आरोपी सड़क पर सड़क पर रास्ता घेर कर चल रहे थे। युवक के गले पर चाकू मारे गए। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आयुष गुप्ता,जिसकी हत्या हो गई। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न मनाने के बाद दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे 22 साल के अायुष गुुप्ता की भंवरकुआं चौराहे पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

शिवपुरी निवासी आयुष हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता का बेटा था। वह इंदौर में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहा था और अपने दोस्तों के साथ भंवरकुआं चौराहे पर चाय पीने आया था। एक ही बाइक पर आयुष अपने दोस्त विनोद और राजदीप के साथ जा रहा था। चार आरोपी रास्ते में खड़े थे। आयुष ने हार्न बजाया, ताकि वे सड़क से हट जाए। वे नहीं हटे तो पीछे बैैठे राजदीप ने अपशब्द कर दिए।

कुछ देर विवाद करने के बाद वे चले गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर वे लौट कर आए। उन्होंने आयुष की काॅलर पकड़ी और कहा कि तु हमें घूर रहा था। इसके बाद दोनो पक्ष विवाद करने लगे। एक युवक ने चाकू निकाला और आयुष के गले पर चाकू से वार कर दिया। जख्म गहरा होने के कारण काफी खून बह गया। आयुष को उसके दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी नाबालिग है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद आयुष के परिजन शिवपुरी से इंदौर आए।

नाइट कल्चर के कारण खुली थी दुकान

शहर में नाइट कल्चर के कारण बीआरटीएस पर देर रात तक भंवरकुआं क्षेत्र की दुकानें खुली थी। जिस दुकान के बाहर घटना हुई। वहां भी रात को काफी भीड़ हो रही थी। दरअसल रात को इन दुकानों के बाहर खड़े रहने, धक्का लगने जैसी बातों पर पहले भी विवाद होते रहे है, लेकिन पुलिस वहां तैनात नहीं रहती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें