फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या खास: सियागंज-संयोगितागंज मंडी में मुहूर्त के सौदे, केसरी वाटिका में होगी चातुर्मासिक धर्मसभा

Thu, 12 Nov 2026 08:18 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में गुरुवार को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की धूम रहेगी। दीपावली के बाद सियागंज और संयोगितागंज मंडी में मुहूर्त के सौदे होंगे। वहीं, विभिन्न स्थानों पर दीपावली मिलन समारोह, अन्नकूट, सत्संग और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की सियागंज और संयोगितागंज मंडी में दीपावली त्योहार के बाद व्यापारियों द्वारा मुहूर्त के सौदे किए जाएंगे। सियागंज के महावीर चौक में दोपहर 12:30 बजे सबसे पहले महालक्ष्मी पूजन होगा। इसके बाद मुहूर्त के सौदे किए जाएंगे। वहीं, इंदौर अनाज तिलहन संघ की ओर से संयोगितागंज मंडी में सुबह 11:30 बजे 56 भोग लगाया जाएगा। इसके बाद महालक्ष्मी पूजन और मुहूर्त के सौदे होंगे।

विज्ञापन

 

- प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 6 बजे जेके इवेंट की ओर से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कलाकार पुराने गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम सभी के लिए खुला रहेगा।

- लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में सुबह 7:30 बजे नामजप कार्यक्रम होगा, जिसमें श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

- गीताभवन ट्रस्ट के सत्संग सभागृह में सुबह 8 बजे सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
 

- द्विशताब्दी गुरुराज स्पर्श चातुर्मास के अंतर्गत केसरी वाटिका में सुबह 8:30 बजे चातुर्मासिक धर्मसभा आयोजित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें