फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- मुक्तिधाम मे जलेंगे पुरखों के लिए दीपक, राजवाड़ा पर वाहन प्रतिबंधित

Sat, 07 Nov 2026 09:11 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शनिवार को ज्यादातर कार्यक्रम दीपावली त्योहार से जुड़े हैं। नरक चतुर्दशी पर शहर के मुक्तिधामों में दीप जलाए जाएंगे। इंदौर का राजवाड़ा क्षेत्र अब दो दिन नो व्हीकल जोन रहेगा।।इसके अलावा अन्य आयोजन भी शहर में होंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-इंदौर में शाम साढ़े पांच बजे ‘एक दीया पुरखों के नाम’ कार्यक्रम के तहत संस्था आनंद गोष्ठी द्वारा मुक्तिधामों में दीपक सजाए जाएंगे और रंगोली भी बनाई जाएगी।

 
  • इंदौर का राजवाड़ा क्षेत्र शनिवार से नो व्हीकल जोन हो जाएगा। राजवाड़ा चौक पर दीपावली त्योहार की पूजन सामग्री की दुकानें फुटपाथों पर लग रही हैं। शहरवासी नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग से होते हुए महूनाका क्षेत्र की तरफ जा सकेंगे।
 
  • रामस्नेही संप्रदाय द्वारा छावनी स्थित रामद्वारा मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन शाम साढ़े पांच बजे होगा। इस दौरान संतों के प्रवचन भी होंगे।
 
  • इंदौर की नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य सुनील सागर की धर्मसभा होगी, जिसमें जैन समाज के लोग शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें