इंदौर में रविवार को दीपावली से जुड़े कई आयोजन होंगे। इसके अलावा मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। शाम को मंदिरों में दीपावली पूजन के बाद दीप जलाए जाएंगे और आरती होगी। महालक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उषा नगर महालक्ष्मी मंदिर में 21 कुंडीय स्वर्ण महायज्ञ शाम साढ़े सात बजे होगा। इसके बाद इत्र अर्चन किया जाएगा।
राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दोपहर में विशेष अनुष्ठान होंगे। मंदिर के पट सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए।
इंदौर की नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य सुनील सागर की धर्मसभा होगी, जिसमें जैन समाज के लोग शामिल होंगे।
महावीर बाग में दीपोत्सव की बड़ी रंगोली बनाई जाएगी, जिसे शाम सात बजे दीपों और पौधों से सजाया जाएगा।
शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में दूसरा हनुमान उत्सव मनाया जाएगा। प्रतिमा को नई पोशाक पहनाई जाएगी और विशेष शृंगार किया जाएगा। अलीजा सरकार मंदिर में भी चोला चढ़ाया जाएगा।