फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, खजराना गणेश मंदिर में चोला अर्पाण

Wed, 04 Nov 2026 08:44 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बुधवार को कई आयोजन होंगे। इनमें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ज्यादा हैं। इंदौर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का तीसरा और अंतिम दिन है। कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। खजराना गणेश मंदिर में भगवान को चोला चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का तीसरा दिन है। बैठक में देशभर से 400 से ज्यादा पदाधिकारी आए हैं, जो समाज व देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नए पद भी तय होंगे।

विज्ञापन

खजराना गणेश मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे अभिषेक होगा। इसके बाद चोला अर्पण किया जाएगा और भगवान गणेश का श्रृंगार किया जाएगा।इसके बाद मंदिर के पट खोले जाएंगे और भक्त गणपति बप्पा के दर्शन कर सकेंगे।

 

आचार्य सुनील सागर की चातुर्मास धर्मसभा नेमी नगर जैन कॉलोनी में होगी। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से है।

विज्ञापन

श्रीश्री विद्याधाम पर कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें