फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- दिन में गौशाला का लोकार्पण, शाम को होगा हिंगोट युद्ध

Mon, 09 Nov 2026 08:47 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को कई आयोजन होंगे। गौतमपुरा में पारंपरिक हिंगोट युद्ध खेला जाएगा, वहीं महू के आशापुर गांव में गौशाला का लोकार्पण होगा। इसके अलावा शहर में दीपावली मिलन समारोह और जैन समाज के धार्मिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- इंदौर के समीप महू के आशापुर गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौशाला का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री गोपाल कृष्ण ग्राम योजना के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। इस गौशाला का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

विज्ञापन

 

- इंदौर जिले के गौतमपुरा में सोमवार को दो गांवों के बीच पारंपरिक हिंगोट युद्ध खेला जाएगा। इसमें रुणजी और तुर्रा की टीमें एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट फेंकेंगी। इस पारंपरिक युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटते हैं।
 

- इंदौर के दलालबाग में सुबह सात बजे जैन दीपावली महोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही निर्वाण लाडू प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें समाजजनों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- इंदौर की नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य सुनील सागर की धर्मसभा होगी। इसमें जैन समाज के लोग शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें