इंदौर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को कई आयोजन होंगे। गौतमपुरा में पारंपरिक हिंगोट युद्ध खेला जाएगा, वहीं महू के आशापुर गांव में गौशाला का लोकार्पण होगा। इसके अलावा शहर में दीपावली मिलन समारोह और जैन समाज के धार्मिक आयोजन भी होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
- इंदौर के समीप महू के आशापुर गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौशाला का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री गोपाल कृष्ण ग्राम योजना के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। इस गौशाला का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन
- इंदौर जिले के गौतमपुरा में सोमवार को दो गांवों के बीच पारंपरिक हिंगोट युद्ध खेला जाएगा। इसमें रुणजी और तुर्रा की टीमें एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट फेंकेंगी। इस पारंपरिक युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटते हैं।
- इंदौर के दलालबाग में सुबह सात बजे जैन दीपावली महोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही निर्वाण लाडू प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें समाजजनों ने भाग लिया।