फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में क्या है आज खास: कांग्रेस की रैली निकलेगी, होगा वंदे मातरम उत्सव

Tue, 27 Oct 2026 09:49 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

इंदौर में मंगलवार को धार्मिक और राजनीतिक आयोजन होंगे। कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर रैली निकालेगी और कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। वहीं, दशहरा मैदान पर वंदे मातरम उत्सव भी शुरू होगा। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
इंदौर के इवेंट - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • इंदौर कांग्रेस जनसंघर्ष रैली निकालेगी। इसमें वोट चोरी और राज्य सरकार की नीतियों के मुद्दे उठाए जाएंगे। रैली कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
 
  • इंदौर के दशहरा मैदान में वंदे मातरम उत्सव शुरू होगा। इस कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े आयोजन और फैशन शो भी होंगे। वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर संस्कृति विभाग और लोक संस्कृति मंच यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
 
  • इंदौर के जाल सभागृह में शाम छह बजे स्टार फेन क्लब द्वारा संगीत निशा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुराने गीतों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा।
 
  • स्टार चौराहे पर दोपहर तीन बजे इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा होगी, जिसमें वे भक्ति रस पर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें