फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर में लू और उमस से लोग परेशान, पारा 43 पार

Wed, 22 May 2024 09:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई जा रही है ताकि वाहन चालकों को धूप न लगे। 
 
विज्ञापन
इंदौर में गर्मी से लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार को तापमान 43.4 डिग्री रहा। लू और उमस ने इस दौरान लोगों को परेशान कर दिया। रात का तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत देने के लिए कई चौराहों पर ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं। रेड सिग्नल के दौरान लोग यहां रुकते हैं और तेज धूप से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए ग्रीन नेट लगाई जा रही है ताकि उन्हें छाया मिल सके। इंदौर में सुबह आठ बजे ही तेज धूप लगने लगती है और 11 बजे से ही लू कि स्थिति बन जाती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25-26 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से नौतपा में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


अभी राहत नहीं मिलेगी
सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह बताते हैं कि अगले 24 घंटे में इंदौर के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चलेंगी। उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्म हवाएं चलेंगी। अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके साथ ही एक वेस्टर्न और टर्फ लाइन गुजर रही है। इस वजह से गर्मी अधिक है। लोकल सिस्टम का भी असर है। इस कारण पूर्वी क्षेत्र में तापमान दो दिनों से 44 डिग्री सेल्सियस पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें