फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर ने ली राहत की सांस, ठंडी हवाओं ने कम की गर्मी, दो डिग्री और गिरा पारा

Tue, 28 May 2024 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंडी हवाओं की वजह से एक दो दिन तापमान अधिक नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
इंदौर में गर्मी से पिता को बचाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार इंदौर को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। इंदौर में मंगलवार सुबह से तेज हवाएं चलने लगी। ठंडी हवाओं ने मंगलवार को तापमान  41.1 डिग्री सेल्सियस तक ला दिया। हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर से भी ज्यादा रही। इस वजह से ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हो पाया। हालांकि मौसम में अभी भी उमस जारी है। सोमवार को जहां दिन का तापमान 43.3 (+3) डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को इसमें 2 डिग्री की गिरावट आई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक दो दिन पारा अधिक नहीं होगा। हालांकि 30 के बाद ही मौसम में ठंडक घुलने की उम्मीद है। मप्र के कई जिले अभी भी लू को झेल रहे हैं। इंदौर और आसपास के जिलों में तापमान कम हुआ है लेकिन गुना, ग्वालियर के आसपास के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून इस सप्ताह केरल में पहुंचेगा और अगले सप्ताह से मप्र में भी ठंडक होने की उम्मीद है। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएंगी तो लोगों को राहत मिलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें