फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: इंदौर में विहिप नेता की पत्नी को धमकी भरा फोन, कहा- पति को रोक लो, वरना परिवार खत्म कर देंगे

Tue, 02 Jun 2026 08:36 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा को अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया। कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर तुकोगंज पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
संतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता संतोष शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा फोन उनकी पत्नी दीप्ति शर्मा के मोबाइल पर आया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात दीप्ति शर्मा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन रिसीव करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले उनकी पहचान की पुष्टि की और पूछा कि क्या वह विहिप नेता संतोष शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा बोल रही हैं। उनके हां कहने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि अपने पति को हिंदुत्व से जुड़े कार्यों से रोक लें, अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद दीप्ति शर्मा ने इसकी जानकारी अपने पति संतोष शर्मा को दी। इसके बाद संतोष शर्मा ने तुकोगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पढ़ें:  'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीप्ति शर्मा की ओर से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आने और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है तथा मामले की पड़ताल जारी है।

गौरतलब है कि संतोष शर्मा को इससे पहले भी "सर तन से जुदा" जैसी धमकियां मिल चुकी हैं। इस बार उनकी पत्नी को सीधे धमकी मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। संतोष शर्मा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने इंदौर समेत विभिन्न स्थानों पर कुछ मुस्लिम युवकों के हिंदू धर्म अपनाने से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिलने की बात सामने आती रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें