फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: घर लौट रहे दो दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 15 Aug 2023 11:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जोरावर और शुभेंद्र दोनो दोस्त है। वे गांव में खेती करते है। दोनो इंदौर में एक व्यापारी से मिलने आए थे और  रात को अपने गांव लौट रहे थे, तभी  यह हादसा हो गया। जोरावर के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ हातोद स्थित अपने घर लौट रहा था। एयरपोर्ट रोड पर उनके बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर किस वाहन ने मारी यह पता नहीं चल पाया। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों से टक्कर मारने वाले वाहनों का पता लगा रही है।

हादसा सोमवार रात एयरपोर्ट रोड पर हुआ। पालिया निवासी जोरावर सिंह अपने दोस्त शुभेंद्र सिंह के साथ साथ घर लौट रहा था। तभी एक वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। वाहन की गति तेज होने के कारण बाइक सड़क के दूसरी तरफ फिंका गई। जिस जगह हादसा हुआ वह सूनसान क्षेत्र है।

काफी देर तक दोनो दोस्त घायल अवस्था में मौके पर ही पड़े रहे। कुछ देर बाद जोरावर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ वाहन चालकों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे के एक घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची और दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई। डाक्टरों ने जोरावर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शुभेंद्र को भी गंभीर चोटें आई है। वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है।

व्यापारी से मिलने आए थे

जोरावर और शुभेंद्र दोनो दोस्त है। वे गांव में खेती करते है। दोनो इंदौर में एक व्यापारी से मिलने आए थे और रात को अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। जोरावर के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें