फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: उज्जैन भगदड़ में फंसे इंदौर के श्रद्धालु, पूरे रास्ते ट्रैफिक का भी भारी दबाव

Mon, 17 Aug 2026 01:09 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Ujjain Mahakal: सावन के तीसरे सोमवार और नागचंद्रेश्वर मंदिर खुलने के अवसर पर इंदौर से हजारों श्रद्धालु आज उज्जैन पहुंचे हैं, इंदौर-उज्जैन मार्ग पर भी ट्रैफिक का भारी दबाव है।
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर-उज्जैन रोड पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सावन के तीसरे सोमवार पर इंदौर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इंदौर उज्जैन रोड पर भी आज ट्रैफिक का भारी दबाव है। आज उज्जैन में भगदड़ मचने से इंदौर से गए लोगों के परिजन भी यहां पर खासे परेशान हैं। श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में नीलकंठ द्वार के पास भगदड़ की स्थिति हुई जिसमें करीब छह श्रद्धालु घायल हो गए वहीं हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि 6 लोग घायल हैं। इंदौर से गए श्रद्धालुओं के परिजन भी चिंतित हैं और लगातार फोन से अपने परिचितों के हालचाल ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
उज्जैन की भगदड़ में इंदौर के भी कई लोग फंस गए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर से हजारों लोग उज्जैन पहुंचे
इंदौर से दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं ने जानकारी दी कि वे प्रातः ही दर्शन के लिए निकल गए थे। इंदौर निवासी पूरब शर्मा ने बताया कि उज्जैन में प्रातः से ही अत्यधिक भीड़ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इंदौर से उज्जैन पहुंचे हैं। देश के कोने-कोने से लाखों लोग उज्जैन आए हुए हैं। इंदौर से उज्जैन चलने वाली बसें पूरी तरह से फुल चल रही हैं और प्राइवेट टैक्सी और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी खासी भीड़ है। 

इंदौर-उज्जैन रोड पर पूरे रास्ते ट्रैफिक का दबाव
इंदौर से उज्जैन गए श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि इंदौर-उज्जैन मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है और आसपास के रास्ते भी अनेक स्थानों पर बाधित हैं। पूरब ने कहा कि हम अलसुबह उज्जैन के लिए निकल गए थे लेकिन सुबह से पूरे रास्ते में ट्रैफिक का दबाव था। 

एक ही दिन में तीन बड़े आयोजनों से उमड़ा जनसैलाब
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए इंदौर समेत देशभर से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके कारण मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ बनी हुई है। मंदिर में सुबह से लाखों श्रद्धालु दर्शन संपन्न कर चुके हैं। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक ही दिन 3 बड़े आयोजन हो रहे हैं। भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन प्रारंभ हो चुके हैं। दूसरी ओर पवित्र सावन मास का तीसरा सोमवार होने के कारण बाबा महाकाल के दरबार में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इसके अतिरिक्त भगवान महाकाल आज तीसरी सवारी पर नगर भ्रमण करेंगे। यह सवारी शाम 4 बजे प्रारंभ होगी और इसमें लगभग 4 से 4.5 लाख लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है। 

प्रशासन का दावा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंदिर में इन दिनों अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में अफवाह फैलने के कारण कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें