चोरल डैम में डूबने से दो युवकों की मौत
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
चोरल डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर में हुई। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में आने वाले चोरल डैम में इंदौर के यह दोनों युवक दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए थे। पार्टी करने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में उतर गए और हादसा हो गया। ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से दोनों को निकला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।