सड़क हादसेे मेें दो युवकों की मौत।
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र मेें हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार साफ्टेवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई। वे बायपास पर होटल पर चाय पी रहे थे अौर एक बंद कार को धक्का माकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक दूसरी कार ने पीछे से दोनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना बायपास के मायाखेड़ी गांव में विस्तारा टाउनशिप के पास की है। अमित पिता रामप्रसाद निवासी रेडियो काॅलोनी अपने दोस्त अभिषेक के साथ बायपास की एक होटल पर गए थे। तभी उन्होंने सड़क पर कार खड़ी देखी। चालक कार बंद होने से परेशान था। दोनों ने बंद कार को धक्का मारकर चालू कराने के लिए चालक की मदद की कोशिश कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार देवास की ओर से आ रही थी। उन्होंने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों इंदौर की निजी कंपनी में काम करते थे।
जबलपुर के मूल निवासी थे, नौकरी इंदौर में थी
दोस्तों ने बताया कि अभिषेक और अमित जबलपुर के रहने वाले थे। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन की शादी हो गई। जबकि पिता की एक साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई। अभिषेक के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। दोनों की जाॅब इंदौर मेें लगी थी अौर वे रेडियो काॅलोनी क्षेत्र में मकान किराए पर रहकर रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।