फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत, एक घायल

Wed, 25 Jun 2025 01:40 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इंदौर में हादसा, टनल का हिस्सा गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

विज्ञापन


यह टनल इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बनाई जा रही थी, जो सिमरोल घाट क्षेत्र में स्थित है। सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें