फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा हत्याकांड: 'सोनम को अदालत से बाहर आते देख दिल टूट गया', रोते हुए बोलीं मां- मेरे आंसू अभी नहीं सूखे

Thu, 02 Jul 2026 05:21 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले का परिवार ने स्वागत किया। मृतक की मां उमा रघुवंशी ने न्याय की उम्मीद जताते हुए कहा कि बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद से मृतक राजा रघुवंशी का परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। अब मेघालय सरकार द्वारा सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले का परिवार ने स्वागत किया है।

विज्ञापन




राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय जरूर मिलेगा। परिवार ने मेघालय सरकार के इस निर्णय के लिए आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह कदम न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


पढे़ं: दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखें तय, 30 जुलाई वोटिंग, तीन अगस्त को मतगणना
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हुई थी। आरोप है कि उन्हें ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर मार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में सोनम को जमानत मिलने के बाद परिवार ने इसका कड़ा विरोध जताया था।

मृतक की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, "मेरे आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि मेरे बेटे की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी सोनम को जमानत मिल गई। उसे अदालत से हंसते हुए बाहर आते देखकर हमारा दिल टूट गया। एक पल को लगा कि शायद हमें न्याय नहीं मिलेगा, लेकिन अब मेघालय सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले से हमारी उम्मीद फिर जागी है। हमें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय करेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। हम अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें