फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:प्रेेमिका से मिलने गए प्रेमी की कर दी थी हत्या, हादसा दिखाने के सड़क पर वाहन सहित फेंका

Fri, 28 Jul 2023 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस दोनो को अस्पताल ले गई तो सुदामा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसा मानकर मर्ग कायम कर लिया। घायल मनोज को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर घायल होने के कारण उसके बयान भी पुलिस नहीं ले पाई थी।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पहले सड़क हादसा समझा था, लेकिन मृतक के  घायल दोस्त के बयान के आधार पर 20 दिन बाद युवती के आठ परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बेटमा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की युवती के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। साथ आए उसके दोस्त को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनो को उनके वाहन के साथ बेटमा-कुटी रोड के किनारे फेंक दिया था। यह घटना 8 जुलाई की है। पुलिस को सड़क किनारे सुदामा मंडलोई निवासी खुड़ैल और मनोज चौधरी घायल अवस्था में मिले थे। पास में ही दो पहिया वाहन भी पड़ा था।

पुलिस दोनो को अस्पताल ले गई तो सुदामा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसा मानकर मर्ग कायम कर लिया। घायल मनोज को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर घायल होने के कारण उसके बयान भी पुलिस नहीं ले पाई थी। 20 दिन बाद घायल मनोज से बयान लिया तो हत्या का खुलासा हुआ। मनोज ने बताया कि सुदामा के पास 8 जुलाई को गढ़ी गांव में रहने वाली युुवती साधना का बार-बार काॅल आ रहा था। दोनो रात को मिलने पहुंचे तो युवती के पिता मुुकेश, भाई बलराम व उसके दोस्तों ने लोहे की छड़ से मारपीट की। परिजनों ने मनोज के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें