फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंदौर में पब केे बाहर युवती ने किया हंगामा, पुलिस वाहन के सामने लेट गई

Mon, 12 Dec 2022 12:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के बीआरटीएस पर सी-21 माॅल के सामने पब के बाहर एक युवती नशे में हंगामा कर रही थी। रात्रि गश्त पर निकले  एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने उसे देखा तो वाहन रुकवा कर विजय नगर पुलिस को मौके पर बुलवाया।
विज्ञापन
पब के बाहर हंगामा करती युवती - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में देर रात को शहर के पबों के बाहर बार-बार हंगामे के हालात बनते है। कई बार तो शराब के नशे मेें धूत युवतियां हंगामा करती है। रविवार रात को विजय नगर क्षेत्र के एक पब केे बाहर युवती ने खूब हंगामा किया। एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विजय नगर थाने से महिला पुलिस को बुलवाकर युवती को सुरक्षित घर पहुंचाया। नशे में धुत युवती अपनी सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड के साथ पब में आई थी, लेकिन वे उसे नशे की हालत में छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कारवाई की।

बीआरटीएस पर सी-21 माॅल के सामने पब के बाहर एक युवती नशे में हंगामा कर रही थी। रात्रि गश्त पर निकले एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने उसे देखा तो वाहन रुकवा कर विजय नगर पुलिस को मौके पर बुलवाया। महिला बल के देरी से आने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। कुछ देर बाद एसआई मौके पर पहुंचे। तब युवती पुलिस वाहन के पास लेट गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए रो रही थी।

महिला पुलिस ने उसके घर के बारे में और साथ आए दोस्तों के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि वह उसकी सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड के साथ पब में आई थी, लेकिन वे उसे अकेला छोड़कर चले गए। पुलिस अधिकारियों नेे सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड को थाने बुलवाया और शराब के नशे में धुत युवती को उनके सुपर्द किया। पब में अकेले छोड़कर जाने के मामले में उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कारवाई की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें