फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: देश का सबसे स्मार्ट शहर इंदौर अब ट्रैफिक मैनेजमेंट, सोलर व आपदा प्रबंधन में करेगा नवाचार

Fri, 08 Sep 2023 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अगले साल तक स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा  इंदौर को सोलर सिटी बनने में मदद की जाएगी। इसके लिए अफसर घरों का सर्वे करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में अब सोलर और ट्रैफिक मैनेजमेंट में होंगे नवाचार - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह क्षेत्र में पुरस्कार पाकर इंदौर शहर को देश के सबसे स्मार्ट शहर का खिताब मिला है। अगले साल फिर पहले नंबर के पायदान के बरकरार रखने के लिऐ इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईएससीडीएल) ने नए क्षेत्र में नवाचार करने के प्रोजेक्ट तैयार कर लिए है।

इंदौर ने पिछले साल सूरत के साथ समग्र विजेता के रूप में स्मार्ट सिटी का पुरस्कार जीता था, हाल ही में प्रतियोगिता की 12 श्रेणियों में से छह में पुरस्कार हासिल किए है। 27 सितंबर को दो दिवसीय स्मार्ट सिटी अवार्ड इंदौर में ही आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

अगले साल तक स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा इंदौर को सोलर सिटी बनने में मदद की जाएगी। इसके लिए अफसर घरों का सर्वे करेंगे और मकान मालिकों को बताएंगे कि उनकी छत पर सोलर पैनल लगाने से कितनी बिजली बचेगी और क्या फायदे होंगे। बैंक से मिलने वाली सबसिडी और कर्ज की जानकारी भी जाएगी, ताकि लोग प्रेरित हो सके।

पेड़ों की गणना के अलावा ब्रिजों के नीचे के बोगदों को विकसित कर उपयोगी बनाने जैसे प्रोजेक्ट भी तैयार किए जा रहे है। अगले साल की स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने में मदद करने के लिए शहर के कुछ स्मारक और पार्क विकसित भी विकसित किए जाएंगे।

80 करोड़ का फंड शेष

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि करीब 80 करोड़ रुपये का फंड शेष है। इसका उपयोग अगले साल मार्च तक चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए होगा। फिलहाल शहर में 34 प्रोजेक्ट चल रहे है। कुछ प्रोजेक्टों में काम होना शेष है, उन्हें पूरा करने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की आवश्यकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें