फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बेटी को मृत समझ रहा था कारोबारी, एटीएम से पैसे निकालते ही जिंदा हो गई

Sun, 22 Jan 2023 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक रोचक मामला सामने आया है। एक कारोबारी की बेटी लापता थी जिसे मृत समझा जा रहा था। उसके प्रेमी ने एटीएम से पैसे निकाले तब पता चला कि वह जिंदा है और उसके साथ रह रही हैै।
 
विज्ञापन
एक कारोबारी की बेटी लापता थी जिसे मृत समझा जा रहा था - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पास स्थित मानपुर में यह मामला सामने आया है। यहां से सात महीने पहले किराना कारोबारी की पुत्री लापता हो गई थी। लंबे समय के बाद पुलिस ने अब उसे खोजकर निकाल लिया है। उसके प्रेमी ने एटीएम से पैसे निकाले जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन पता कि जब पुलिस वहां पर पहुंची तो कारोबारी की पुत्री भी मिल गई। उसने कारोबारी की पुत्री को पत्नी बनाकर रखा था।
विज्ञापन


देहात एसपी भगवतसिंह बिरदे व मानपुर टीआई अमित सिंह ने इस मामले में बताया कि 6 जून को मानपुर इलाके के एक गांव से किराना कारोबारी दिनेश राठौड़ की 18 वर्षीय पुत्री आयुषी लापता हो गई थी। उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। कुछ ही दिन के बाद एक युवती की लाश गौतमपुरा में चंबल नदी के पास एक बोरी में मिली। इस युवती की शक्ल आयुषी से मिल रही थी। लाश को परिजन आयुषी की लाश समझ बैठे। बाद में जांच के दौरान वह लाश सागरकुटी की शिवानी की निकली।

देवास में मिली लोकेशन
इसके बाद पुलिस ने आयुषी को नए सिरे से तलाशना शुरू किया। पुलिस जब आयुषी की खोजबीन में लगी थी तभी एक लोकेशन देवास में मिली। यह लोकेशन आयुषी के एटीएम के आधार पर मिली थी। यहां से दो जगह से पैसे निकाले गए थे। दोनों ही बार आयुषी का एटीएम उपयोग किया गया था। 
विज्ञापन


फोटो देखकर पहचाने रहवासी
पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की तो लोकेशन देवास टेकरी के पीछे की मिली। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से फोटो दिखाकर पूछताछ की। इसमें लोगों ने बताया कि यह लड़की इसी क्षेत्र में है और पुलिस को घर तक पहुंचा दिया। 

पत्नी बनाकर रखा था
इसके बाद पुलिस ने देवास से सोहन पिता विजय डोरिया को गिरफ्तार किया। आयुषी उसी के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आयुषी को पत्नी बनाकर रखा था। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें