फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:सुपर काॅरिडोर पर बनेगा दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर

Sat, 26 Aug 2023 10:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन के दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जगह कम होने के कारण कई मेहमानों को हाॅल में प्रवेश नहीं मिल सका था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईडीए को कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
आईडीए की बोर्ड बैठक। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सबसे बड़े शहर में कई बड़े इवेंट भी होते है। उसके लिए सुपर काॅरिडोर पर दस हजार की बैठक क्षमता का कन्वेंशन सेंटर तैयार कर रहा है। इसके लिए कंसलटेंट भी नियुक्त किया गया है। प्रवासी सम्मेलन के दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जगह कम होने के कारण कई मेहमानों को हाॅल में प्रवेश नहीं मिल पाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईडीए को कन्वेंशन सेंटर की प्लानिंग के लिए कहा था। शनिवार की बोर्ड बैठक में सेंटर की प्लानिंग के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की अनुमति दी गई।

पीपल्याहाना क्षेत्र में आकार ले रहे अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल के संचालन के लिए एजेंसी नियुक्त की गई है। संचालक मंडल द्वारा अधिकतम निविदादाता मेसर्स देवा स्वीमिंग इन्स्टीट्यूट गुरू ग्राम की निविदा स्वीकृत की गई।यह एजेंसी फिलहाल में दिल्ली में स्वीमिंग पूल संचालन का काम करती है। अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग का पुल के लोकार्पण भी आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले करना चाहते है। बैठक में संचालक मंडल ने टीपीएस योजनाओं की मास्टर प्लान की सड़कों के कार्यो के लिए 137 करोड़ रुपये के टेंडरों को मंजूरी दी।

 

इसके अलावा अनंत चौदस पर शहर में निकलने वाली झांकियों के निर्माण के लिए इस साल भी आइडीए राशि देगा। पांच कपड़ा मिल गणेशोत्सव समितियों को अाइडीए द्वारा दो-दो लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।आइडीए की आय की दो प्रतिशत राशि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शहर में खर्च की जाना है, इसकी स्थाई अनुमति के लिए प्रमुख सचिव को पत्र भेजने का निर्णय भी हुआ।

संचालक मंडल की बैठक में उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर पालिका आयुक्त हर्षिका सिंह,आईडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें