फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाने वाली काॅलोनी के लिए एसआईटी गठित, राजेेंद्र नगर थाने का स्टाॅफ शमिल नहीं

Fri, 30 Jun 2023 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 रहवासियों ने काॅलोनी में नशाखोरी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज भी पुुलिसकर्मियों को सौंपे है। पुलिस अफसरों ने बिल्डर को गली में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। 
 
विज्ञापन
ट्रेजर टाउन मेें लगे मकान बिकाऊ है के पोस्टर। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुंडागर्दी और शराबखोरी से परेशान राजेंद्र नगर क्षेत्र के ट्रेजर टाउन के ईडब्लूएस में रहने वाले परिवार की शिकायत पर डीसीपी ने एसआईटी गठित की है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उधर इसमें टाउन में रहने वाले रहवासियों के दो गुटों के आपसी विवाद की बात भी सामने आई है। एसआईटी सभी पक्षों के बयान लेगी। एसआईटी में राजेंद्र नगर थाने के स्टाॅफ को शामिल नहीं किया गया है।

काॅलोनी में रहने वाले परिवारों ने दरवारों और दीवारों पर फ्लैैट बिकाऊ है पोस्टर लगाए थे। इसके बाद रात को डीसीपी आदित्य मिश्रा रहवासियों से मिलने पहुंचे, तब रहवासियों ने बताया कि काॅलोनी में नशाखोरी और गुंडागर्दी के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद मकान बिकाऊ है केे पोस्टर लगाना पड़े। रहवासियों से मिलने गुरुवार को भी अफसर पहुंचेे थे और उन्होंने रहवासियों से बात की।

लोगों नेे उन्हें बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर काॅलोनी के ही दूसरे लोगों की धमकियां मिली है। इस मामले में गठित एसआईटी मेें सारे बिन्दूअेां पर जांच की जाएगी। शिकायत करने वालों के बयान लिए जाएंगे।रहवासियों ने काॅलोनी में नशाखोरी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज भी पुुलिसकर्मियों को सौंपे है। पुलिस अफसरों ने बिल्डर को गली में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है।

किराएदारों का आपराधिक रिकार्ड देखा

उधर रहवासियों की शिकायत के बाद किराएदारों के आपराधिक रिकार्ड भी जांचे जा रहे है। सभी मकान मालिकों को अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस थाने में देने के लिए कहा गया है। शिकायत के बाद गुरुवार रात को पुलिस जवान काॅलोनी में गश्त करने भी पहुंचे। काॅलोनी के आसपास की बस्तियों मेें भी पुलिस जवान पहुंचे और असामाजिक तत्वों को थाने ले गए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें