फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने के लिए इंदौर में हुई शक्ति वंदन दौड़

Mon, 04 Mar 2024 09:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दौड़ गांधी हॉल से राजवाड़ा मां अहिल्या की प्रतिमा तक आयोजित की गई। कल प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा अथवा वाहन रैली निकाली जाएगी। 
 
विज्ञापन
इंदौर में हुई शक्ति वंदन दौड़। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के तहत शक्ति वंदन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ गांधी हॉल से राजवाड़ा मां अहिल्या की प्रतिमा तक आयोजित की गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दौड़ का शुभारंभ हुआ। दौड़ का शुभारंभ विधायक महेंद्र हडिया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने किया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा एवं भाजपा नगर महामंत्री सविता अखंड के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में महिलाओं की महत्वूर्ण भूमिका को सुनिश्चित करते हुए हर विधानसभा में स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ का सम्मान इस अभियान के तहत किया गया है। इसमें तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प भी है। आज प्रदेश के सभी जिलों में शक्ति वंदन दौड़ आयोजित की गई है। कल प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा अथवा वाहन रैली निकाली जाएगी तथा छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में महासभा और महारैली का आयोजन करेंगे। इसका सीधा प्रसारण हर झोन पर किया जाएगा। कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से पार्षद व MIC, प्रियंका चौहान, शिवानी गर्ग, वृंदा गॉड, गायत्री शर्मा, वंदना सिंह, युक्ता वर्वे, विमला मनाग्र सहित सभी मंडल अध्यक्ष बहनें व कार्यकर्ता उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें