फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Save Planet: पशु पक्षियों की रक्षा के लिए युवाओं ने की अपील, मांसाहार के नुकसान बताए

Mon, 03 Jun 2024 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दुनिया के 170 शहरों के साथ इंदौर में भी मनाया गया राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस। पेड़ों की कटाई का भी किया विरोध।
 
विज्ञापन
जागरूक करते युवा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघदूत गार्डन पर 14 वां राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक हर्ष मेहता ने बताया इंदौर शहर के जागरूक पशु प्रेमियों ने गीत, भाषण, तथा कविताओं के माध्यम से उन सभी जीवों को श्रद्धांजलि दी जो पिछले एक साल में मानव स्वार्थ के लिए मारे गए हैं। यह कार्यक्रम इंदौर शहर के साथ ही दुनिया भर में 170 से ज्यादा शहरों में मनाया गया। भारत में यह कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, जयपुर, गोवा, अहमदाबाद, पुणे, रायपुर, बेंगलुरु तथा 25 अन्य शहरों में भी मनाया गया।
विज्ञापन


जागरूक किया
राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पशुओं के प्रति करुणा भाव जगाना है। लोगों को इस बात से अवगत कराया जा रहा है कि पशु मांस सेवन करने से पर्यावरण को सबसे अधिक हानि होती है। डेरी तथा मांस उद्योग वातावरण परिवर्तन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है। आज के समय में भारत देश में 80% लोग non-vegetarian हैं जो कि बढ़ती हुई गर्मी, स्वास्थ्य, तथा हृदय रोग की समस्याओं का मुख्य कारण है। मुख्य अतिथि डॉ. राम आरके ने शहर में हो रही लाखों पेड़ों की कटाई के खिलाफ जनता को आवाज उठाने की अपील की।

बड़ी संख्या में युवा पहुंचे
कार्यक्रम में इंदौर वैगन कम्युनिटी के सदस्य शामिल हुए। इनमें पशु प्रेमी दीपाली मेहता, नम्रता जैन, सौरव, जिनेश जैन, प्रतीक जैन, आशीष जैन, दीक्षांत देवड़ा, अजय, दुर्गा बालानी, सिद्धार्थ दफ़ारिया, निशा वर्मा, हर्ष मेहता, अर्चना गुप्ता, अंशुमान सराफ, शिशिर तिवारी, गुलशन, सुरेश व्यास, खुशबू बालानी, मधु बालानी, राहुल, कैथवास, रुपाली जैन, जया वर्मा, ट्वीशा वलेचा, आकांक्षा व्यास, निखिल व्यास ,सिद्धार्थ पांडे, उज्जवल स्वामी, शुषोभित एवं अन्य ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पशुओं तथा कृषि से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य बताए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें