फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सलमान लाला के वीडियो वायरल कर रहे 100 अकाउंट ट्रेस, पुलिस कार्रवाई होगी

Wed, 10 Sep 2025 06:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैल रहे आपत्तिजनक वीडियो के बीच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से बातचीत
विज्ञापन
सलमान लाला और एजाज खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान लाला की रील वायरल कर रहे 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंदौर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इन सभी अकाउंट को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक्टर एजाज खान के बाद अब उन सभी लोगों का नंबर आने वाला है, जो सोशल मीडिया पर सलमान लाला की रील वायरल करके समाज में तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। 

एजाज खान को नोटिस भेज दिया 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लगातार पुलिस सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है। एक्टर के मामले में उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एक्टर एजाज खान को नोटिस दिया जा चुका है जल्द ही आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

जनाजे में शामिल हुए गुंडों को भी पकड़ेंगे

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सलमान लाला के जनाजे में कई गुंडे शामिल हुए थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ड्रग्स का कारोबार करने वाले कई लोग सलमान लाला के जनाजे में पहुंचे थे। उन सभी की वीडियोग्राफी पुलिस के पास है और पुलिस सभी को जल्द ही पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें