फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बोहरा समाज के धर्मगुरु गुरुवार को आएंगे इंदौर, बेटमा में बनी मस्जिद का करेंगे लोकार्पण

Wed, 03 May 2023 11:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एयरपोर्ट से डा.सैयदना बेटमा जाएंगे। वहां बनी नवनिर्मित मस्जिद का  लोकार्पण वे करेंगे। समाज के प्रवक्ता फिरोज आरिफ बेटमा वाला ने बताया कि मस्जिद में सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।  मस्जिद के लोकार्पण के बाद वे समाजजनों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
डा.सैयदना बेटमा आएंगे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाऊदी बोहरा समाज के 53 में धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार को इंदौर आ रहे है। वे सुबह दस बजे मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे। एयरपोर्ट के पास सुपर कॉरिडोर के नजदीक बने डोम में समाजजनों को दीदार की व्यवस्था भी की गई है। वे डोम में समाजजनों को संबोधित भी करेंगे। समाज के लोगों को यहां तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी गई है। सुपर कारिडोर पर भी हजारों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। बारिश से बचने के लिए वाॅटरप्रुफ डोम बनाए गए है।

एयरपोर्ट से डा.सैयदना बेटमा जाएंगे। वहां बनी नवनिर्मित मस्जिद का इफ्तेदा का लोकार्पण वे करेंगे। समाज के प्रवक्ता फिरोज आरिफ बेटमा वाला ने बताया कि मस्जिद में सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। मस्जिद के लोकार्पण के बाद वे समाजजनों को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब डाॅ.सयैदना बेटमा आ रहे है। बेटमा के बाद वे कुक्षी जाएंगे। वहां उनका प्रवचन होगा। इसके अलावा वे समाजजनों के घरों में भी जाएंगे। शनिवार को इंदौर लौटेेंगे और फिर मुंबई के लिए रवाना होंगे।

चार साल बाद आएंगे इंदौर

डाॅ. सैयदना चार साल बाद इंदौर आ रहे है। जब वे चार साल पहले इंदौर आए थे तो सैफी नगर में बड़ा आयोजन हुआ था। तब वे सप्ताह भर इंदौर में रुके थे और कार्यक्रम में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। आयोजन मेें  डेढ़ लाख से अधिक लोग जुटे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें