फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आंबेडकर पर राजनीति करना गलत, छात्रसंघ चुनाव शुरू करवाएं सरकारें- रविन्द्र सिंह भाटी

Tue, 24 Dec 2024 03:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: राजस्थान की शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अमर उजाला से कई विषयों पर बातचीत की। 
 
विज्ञापन
रविन्द्र सिंह भाटी से साक्षात्कार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर जो राजनीति हो रही है वह अच्छी नहीं है। किसी भी पार्टी को इस तरह किसी महापुरुष के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। हमें उनके मूल्यों पर चलकर देश को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए न की उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश करना चाहिए। यह बात राजस्थान की शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अमर उजाला से विशेष चर्चा में कही। रविन्द्र भाटी युवा नेता हैं और भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को पराजित कर वे विधानसभा चुनाव में विधायक बने। वे जमीनी आंदोलनों के लिए पहचाने जाते हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा, रोजगार पर करें बात
अमर उजाला से बातचीत में रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि आज देश में शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सुधारों पर बात होना चाहिए। जरूरी विषयों को छोड़कर हम उन बातों के मुद्दे बना रहे हैं जिन्हें राजनीति में होना ही नहीं चाहिए। भाटी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के लिए जो किया वह अमूल्य है। उन्होंने जो सिखाया हमें उसका अनुसरण करना चाहिए और देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। 

छात्रसंघ चुनाव शुरू करें सरकारें
भाटी ने कहा कि देश में युवा नेताओं की कमी है। देशभर में छात्रसंघ चुनावों पर बैन लगा हुआ है। छात्रसंघ चुनाव शुरू करवाने चाहिए ताकि युवा राजनीति में आएं और देश के नया नेतृत्व मिल सके। भाटी ने कहा कि वे छात्र नेता हैं और छात्रों के मुद्दे ही उनकी प्राथमिकता रहते हैं। 
विज्ञापन


नई तकनीकें सीखें छात्र
भाटी ने कहा कि स्किल डवलपमेंट पर जोर देने की जरूरत है। युवा बहुत हैं और उन्हें कौशल विकास से जोड़ा जाएगा तो वे बेहतर नौकरियां पा सकेंगे। भाटी ने कहा कि निर्दलीय विधायक बनने के बाद भी मैं कभी फंड की कमी या सरकार सुविधा नहीं दे रही इस तरह की बातें नहीं बोलता। यदि आप काम करना चाहते हैं तो रास्ते निकल ही आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें