फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की शवयात्रा में भी शामिल हुआ था सोनम का लवर राज

Mon, 09 Jun 2025 10:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने वीडियो काॅल के जरिए राज का उससे  आमना-सामना कराया। अपने प्रेमी का चेहरा देखते ही सोनम टूट गई और राजा के मर्डर में शामिल होने की बाद कबूल ली। सोनम का प्रेमी राज कुशवाह राजा की शव यात्रा में भी शामिल हुआ था।
विज्ञापन
राजा की शव यात्रा में सोनम के पिता के साथ राज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश पुलिस ने कर लिया। इस हत्याकांड के तार तीन राज्यों से जुड़े रहे और रात में पुलिस ने आरोपियों को उठाया। गाजीपुर में मिली सोनम पहले खुद के साथ लूट और राजा की हत्या की बातें कर खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी राज व अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है तो वह टूट गई।

 

इंदौर पुलिस ने वीडियो काॅल के जरिए राज का उससे  आमना-सामना कराया। अपने प्रेमी का चेहरा देखते ही सोनम टूट गई और राजा के मर्डर में शामिल होने की बाद कबूल ली। सोनम का प्रेमी राज कुशवाह राजा की शव यात्रा में भी शामिल हुआ था। वह सोनम के पिता को सहारा देकर चिता के पास भी ले गया था। तब किसी को जरा भी शंका नहीं थी कि सोनम के पिता के साथ खड़ा युवक राजा रघुवंशी का हत्यारा है।

 

शिलांग में हत्या के बाद मध्य प्रदेश ने तीन आरोपी इंदौर से और एक को बीना से गिरफ्तार किया। सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया, जबकि यूपी के ललितपुर से पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की गई। इंदौर में हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ किसी थाने में नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी के बंगले पर हुई। पुलिस अफसर इस मामले को गोपनीय रखना चाहते थे, ताकि हत्या से जुड़े सारे आरोपी पकड़े जा सके। मंगलवार को शिलांग पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें