फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के प्रेमी राज ने भी मांगी जमानत, कोर्ट ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा

Tue, 05 May 2026 06:53 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब उसके कथित प्रेमी और साजिशकर्ता राज कुशवाह ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर फैसला जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राज कुशवाह और सोनम। विशाल, आनंद और आकाश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीमून के लिए अपने पति राजा रघुवंशी को शिलांग ले जाकर उनकी हत्या करने वाली सोनम के प्रेमी और इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले राज कुशवाह ने भी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस याचिका पर बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है और जल्द ही निर्णय सुनाया जा सकता है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में 11 माह बाद कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। इसके बाद हत्या के मामले में जेल में बंद अन्य चार आरोपियों को भी जमानत मिलने की उम्मीद जगी है। राज कुशवाह की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उसके वकील ने तर्क दिया कि सोनम इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और हत्या के दौरान वह मौके पर मौजूद भी थी। जब उसे जमानत मिल सकती है, तो राज को क्यों नहीं, जबकि वह शिलांग में घटना के समय मौजूद भी नहीं था। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों ने भी जमानत के लिए आवेदन दिया है। दरअसल, इस हत्याकांड में पुलिस ने चालान पेश किया था और ट्रायल शुरू होने के बाद अब तक केवल चार गवाह ही पेश किए जा सके हैं। कोर्ट ने ट्रायल में हो रही देरी और गिरफ्तारी के समय गलत धाराएं लगाए जाने के तर्कों के आधार पर सोनम को जमानत दी। सोनम की दो सहेलियों के बयान कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज किए जा चुके हैं।
 

इस मामले में सोनम को जमानत मिलने से पहले आरोपियों का साथ देने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर, सुरक्षा गार्ड और फ्लैट मालिक को भी जमानत मिल चुकी है। शिलांग पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग से चार्जशीट पेश की है, लेकिन फिलहाल तीनों बाहर हैं। इन पर सोनम के फ्लैट से सबूत मिटाने, उसका बैग जलाने और पिस्तौल को नाले में फेंकने के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें