फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने मां के नाम कराया कंपनी का रजिस्ट्रेशन, हवाला के कारण राज से बढ़ी नजदीकी

Fri, 20 Jun 2025 01:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोनम ने हवाला का कारोबार भी शुरू कर दिया। इस कारोबार में राज पूरी ईमानदारी के साथ सोनम के काम कर रहा था और इससे सोनम का फायदा भी हो रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह में पहले राज और सोनम करीब आए थे।
विज्ञापन
सोनम के दफ्तर भी पहुंची शिलांग पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। हत्याकांड के सबूत जुटाने शिलांग से आए अफसरों को यह भी पता चला है कि सोनम ने अपनी मां के नाम पर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। मां के नाम का करंट अकाउंट भी बैंक में खोला गया था और सोनम उसे अकाउंट में पैसे का लेनदेन भी कर रही थी। सोनम की मां के अकाउंट में अभी भी छह लाख जमा है।

 

राजा रघुवंशी के परिजनों का आरोप है कि सोनम की मां को भी राजा हत्याकांड की योजना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के  खातिर इस बात को छुपाए रखा।उधर सोनम की एक सहेली का नाम भी इस हत्याकांड में उछल रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को उसकी सहेली से भी पूछताछ करना चाहिए। सहेली को भी हत्याकांड की जानकारी पता होगी। फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी सहेली से किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई है।

 

नए बिजनेस में साथ देने से आए करीब

सोनम गोविंदा के प्लाईवुड के कारोबार में मदद करती थी लेकिन बाद में उसने हवाला का कारोबार भी शुरू कर दिया। इस कारोबार में राज पूरी ईमानदारी के साथ सोनम के काम कर रहा था और इससे सोनम का फायदा भी हो रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह में पहले राज और सोनम करीब आए थे। सोनम ने स्कीम नंबर 54 में एक नया दफ्तर भी दो माह पहले खोला था। वहां सात कर्मचारियों का स्टाफ भी रखा था।जिसमें ज्यादातर युवतियां थी। आसपास के लोगों को बताया गया था कि दफ्तर में शेयर से जुड़ा काम होता है लेकिन यहां पर हवाला का कारोबार चल रहा था।शिलांग की पुलिस ने इसकी भी जांच की है।

 

बुर्का पहन कर भागी थी इंदौर से सोनम

सोनम इंदौर से बुर्का पहन कर कार से उत्तर प्रदेश के लिए भागी थी। कार का चालक अपने साथ एक अन्य दोस्त को भी ले गया था। सोनम ने गाजीपुर जाने से पहले तीन-चार बार कार रुकवाई थी और कुछ काॅल किए थे। ड्रायवर उसे गाजीपुर बाइपास पर छोड़कर चले गया था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें