फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब चालान पेश करेगी शिलांग पुलिस

Wed, 20 Aug 2025 07:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिलांग पुलिस को आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैसे तो कई सबूत है, लेकिन सबसे अहम सबूत दो वीडियो फुटेज है। हत्या के बाद तीनों आरोपी व सोनम बंद पार्किंग यार्ड से कुछ आगे मिले थे। तब सोनम एक आरोपी के साथ वाहन पर सवार थी।
विज्ञापन
आरोपी राज व सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस ने सारे सबूत जुटा लिए है और केस डायरी भी तैयार हो चुकी है। इसी माह पुलिस चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। केस लड़ने के लिए आरोपियों ने भी वकील हायर किए है, लेकिन अभी मुख्य चार आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपियों की मदद करने वाले और सबूत मिटाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर व सुरक्षाकर्मी को जमानत दी थी।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, शंका होने पर किया पुलिस के हवाले

उधर शिलांग पुलिस के दो अधिकारी इंदौर आए है। उन्हें जानकारी मिली है कि मर्डर के दौरान जिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था, वे इंदौर से ही खरीदे गए थे। जिस दुकान से मोबाइल खरीदे गए थे। उसके सबूत भी एकत्र कर केस डायरी में लगाया जाएगा।

 

दो फुटेज अहम सबूत

शिलांग पुलिस को आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैसे तो कई सबूत है, लेकिन सबसे अहम सबूत दो वीडियो फुटेज है। हत्या के बाद तीनों आरोपी व सोनम बंद पार्किंग यार्ड से कुछ आगे मिले थे। तब सोनम एक आरोपी के साथ वाहन पर सवार थी।

विज्ञापन

 

पुलिस को वह फुटेज मिला है। इसके अलावा तीनों आरोपी राजा व सोनम के पीछे चल रहे थे। उसका वीडियो एक यूट्यूबर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। आरोपियों को सोनम के साथ एक गाइड ने भी देखा था। हत्या में जिस हथियार का उपयोग किया गया है। उसे भी पुलिस ने राजा के शव से कुछ दूरी पर खाई में बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड को लेकर शिलांग पुलिस ने इंदौर से भी कई सबूत जुटाए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें