फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja iMurder Case: राजा के भाई विपिन ने कहा- सोनम पति की नहीं हो सकी, कोर्ट की शर्तों का पालन क्या करेगी

Tue, 16 Jun 2026 08:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिलांग में राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जमानत पर बाहर रहकर केस को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी का भाई विपिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी का बयान सामने आने के बाद राजा के भाई विपिन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सोनम अपने पति की नहीं हो सकी। हत्या के बाद वह अपने प्रेमी के साथ फ्लैट में रही। वह कोर्ट की शर्तों का पालन कैसे करेगी? सोनम शातिर है और जमानत पर जेल के बाहर रहने से वह केस को प्रभावित कर सकती है। हमारा परिवार चाहता है कि उसे सख्त सजा मिले और उसकी जमानत रद्द हो।

विज्ञापन

 

विपिन ने कहा कि सोनम ने अपने खर्च का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि उसके परिवार के लोग ही उसकी मदद कर रहे हैं। केस लड़ने के लिए वकील मोटी फीस लेते हैं। रहने के लिए किराया देना परिवार के बिना संभव नहीं है। राजा की हत्या के बाद उसके भाई और पिता ने कहा था कि वे सोनम की मदद नहीं करेंगे, लेकिन अब वे खुलकर उसकी मदद कर रहे हैं।
 

सोमवार को सोनम ने ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह नेपाल नहीं भागी है और शिलांग में ही है। जिन शर्तों पर मुझे जमानत मिली है, उनका मैंने पूरा पालन किया है। दरअसल, विपिन ने पहले आरोप लगाया था कि जमानत मिलने के बाद सोनम नेपाल भाग गई है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके वकील नेपाल से हैं और उन्होंने भी इसमें मदद की है। इन आरोपों के बाद सोनम पहली बार कैमरे के सामने आई और अपनी बात रखी। उधर, कोर्ट ने सोनम की जमानत को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है, लेकिन फैसला अभी तक नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें