फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: हत्याकांड का प्रेमी राज ही था मास्टर माइंड, शादी के पहले ही बना ली थी योजना

Fri, 13 Jun 2025 08:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा ने हत्या के लिए शिलांग गए उसके दोस्त विशाल व अन्य तीन आरोपियों को तैयार किया था। तीनों के उसने टिकट कराए थे। विशाल को उसने सिम भी दी थी। शिलांग से सोनम राजा को लोकेशन भेजती थी, उसे राज आरोपियों को फारवर्ड करता था।
विज्ञापन
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। शिलांग के एसपी एसपी विवेक सियोम ने सोनम और राज से पूछताछ के आधार पर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही था। उसने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी।

विज्ञापन



उन्होंने बताया कि राज कुशवाह इस हत्याकांड का मास्टर माइंड था। राजा को मारने की प्लानिंग शादी के 11 दिन पहले ही राज और सोनम ने बनाई थी। 2 जून को राजा का शव शिलांग की गहरी खाई में मिला था। इस दौरान सोनम इंदौर में ही मौजूद थी। सोनम गुवाहाटी से पटना, लखनऊ होते हुए इंदौर आई थी। उसके बाद 7 जून को वह राज के साथ गाजीपुर के लिए निकल गई।

ये भी पढ़ें- जिस सुहाग को सोनम ने उजाड़ा, उसी की निशानियों से धराई; पुलिस का शक गहराने की अहम वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम ने बताया कि परिवार के दबाव में उसने राजा से शादी की थी। राजा की हत्या के लिए शिलांग गए। दोस्त विशाल और अन्य तीन आरोपियों को तैयार किया था। तीनों के टिकट उसने ही कराए थे। विशाल को उसने सिम भी दी थी। शिलांग से सोनम राज को लोकेशन भेजती थी, उसे राज आरोपियों को फारवर्ड करता था। राज ने इंदौर से आरोपियों के गुवाहाटी तक के टिकट कराए थे। रोज फोन पर उन्हें निर्देश देता था। राज खुद शिलांग नहीं गया था, लेकिन योजना उसने ही बनाई थी। जब सोनम इंदौर आई तो उसके रुकने का इंतजाम भी राज ने किया था। उसने सात हजार रुपये का किराना भी सोनम को खरीद कर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें